REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : ग्रामीणों की पीड़ा सुन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही बड़ी बात, जीतू या हारु बनाऊंगा आपके गांव की सड़क।

( ग्रामीणों की बदहाली सुन सोच में पड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष)

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@लक्ष्मण कुमार चौधरी
जौनपुर न्यूज़ : आज कल ऐसे नेता समाजसेवी देश प्रदेश में कहाँ मिलते है, जो अपनों की सेवा में जी जान लगा देते है, खबरों की माने तो ऐसा नेता समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह है जिन्होंने बदलापुर क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील करते हुए ऐसे जगहों पर पहुंचे जहां रास्ते ठीक नही थे, बता दें कि क्षेत्र के मरूगुपुर गांव में पहुंचे अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की और बस्ती के लोगों ने बताया की गांव की बस्ती में आने के लिए रास्ता नही है लेकिन भाजपा विधायक शिकायत के बाद भी कुछ नहीं कर रहे है, गांव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान है। ऐसे में अशोक सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद वो जीते, चाहे हारे लेकिन बस्ती का रास्ता जरूर बनेगा। अशोक सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया की उन्हे मुफ्त बिजली मिलेगा और शादी के समय लड़कियों को सिलाई मसीन भी उनके द्वारा दिया जाएगा। अशोक सिंह ने गांव वालो को अपनी पार्टी की नीतियों और अपने मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी, जिसे सुनने के बाद महिलाओं ने कहा कि हम सभी एक ऐसे ही ज़मीनी स्तर की नेता की जरूरत है, जो हमारे दुःखो के बारे में जान सके, हमारा सहयोग कर सके।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال