REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर में राजनैतिक उथल पुथल के बीच अशोक सिंह का प्रचार प्रसार तेज़, पहुँचे वकीलों के बीच।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : यूपी के जौनपुर जिले में लोकसभा 73 में जहाँ राजनैतिक उथल पुथल मचा हुआ है वहीं समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांग रहें है। सोमवार की सुबह अशोक सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया साथ ही जौनपुर के विकास के लिए तैयार किए गए अपने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी, अशोक सिंह करीब दो घंटे तक दीवानी न्यायालय में रहे। इस दौरान वो हर अधिवक्ता के पास जाकर उनसे मिलकर एक बार समाज विकास क्रांति पार्टी के लिए समर्थन मांगा। अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार तानाशाही पर आमाद, उससे उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। आप सबका साथ मिला तो जौनपुर के लिए कुछ ऐसा करने काम करूंगा जो अभी तक किसी भी सांसद ने नहीं किया है। बता दें कि अब समाज विकास क्रांति पार्टी के समर्थकों का कहना है कि अब श्रीकला धनंजय सिंह के चुनाव न लड़ने से अशोक सिंह को उनके वर्ग के लोगों का पूरा वोट मिलेगा।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال