REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर में ऐसा शायद कभी हुआ हो, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद प्रत्याशी बैलगाड़ी से पहुँच किये नामांकन, जाने कारण।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शायद ऐसा कभी हुआ हो जो, आज हुआ है, उद्योगपति होते हुए भी किसानों के साथ, चलना उनके द्वारा किये जाने वाले कामों का अनुभव करना सिर्फ अशोक सिंह ही कर सकते है। बता दें कि समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह ने बुधवार को अपना दूसरे सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। अशोक सिंह अपनी पार्टी के चुनाव निशान गन्ना किसान की वेशभूषा में बैलगाड़ी से नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। इससे पूर्व अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर, किसान की वेशभूषा में हाथों में गन्ना लिए कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जब निकले तो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन दाखिल करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है, जबकि मैं इसी जिले का रहने वाला हूं और कई वर्षों से लोगों की सेवा करने का कार्य करते चला आ रहा हूं। लेकिन किसी तरह का कोई आरोप प्रत्यारोप तक नही है। ऐसे में यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो अपनी पार्टी के मेनिफेस्टों के अनुसार कार्य करुंगा। खास तौर पर किसानों के लिए मेरी पार्टी हर वो काम करने के लिए तैयार है जिसकी मांग किसान वर्षों से कई सरकारों से करते चले आ रहे हैं। अशोक सिंह ने कहा कि आज सत्ता पक्ष के लोग किस तरह से किसानों की अनदेखी कर रहे हैं यह सब जान रहे हैं और सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा ने हमेशा अपने मतदाताओं को भ्रमित करने का काम किया जबकि महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी के लिए कोई कार्य सरकार कर नहीं रही है और जाति, धर्म के आधार पर लोग राजनीति कर अपना वोटबैंक बनाने में जुटे हैं। ऐसे में हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों और धर्म को लेकर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है और आने वाला समय हमारी पार्टी के बगैर कोई भी सरकार केंद्र में नहीं बनेगी।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال