REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर बने चर्चा का विषय, चुनाव प्रचार एका एक बीच में स्थगित जाने क्या था कारण ?

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

यूपी के जौनपुर जिले में आज फिर अपने अलग अंदाज से जौनपुर लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में रहने वाले समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह एक बार फिर अपने किसानी अंदाज से सुर्खियों में आ गए। अशोक सिंह ने बैलगाड़ी से अपना नामांकन पत्र तो दाखिल किया ही था लेकिन अब चुनाव प्रचार भी बैलगाड़ी पर बैठ कर करते नजर आ रहे है। 
बता दें कि हुसैनाबाद से बैलगाड़ी से निकले अशोक सिंह की रैली कुत्तूपुर तक जाने वाली थी लेकिन बीच में ही सद्भावना पुल पर उन्होंने अपनी रैली को रद्द कर दिया। दरसल जैसे ही अशोक सिंह को पता चला कि शाहगंज में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उस घटना से आहत अशोक सिंह ने अपनी रैली को बीच में ही समाप्त कर दिया। 
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, एक पत्रकार को गोलियों से भून दिया गया ऐसे ही किसी दिन मेरे ऊपर भी हमला हो सकता है, क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी को मुझसे अपनी हार का डर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मायावती को मिलाकर धनंजय सिंह के पत्नी का टिकट कटवाया है ,भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال