REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : इस बार NDA सरकार का हो जाएगा पतन, भाजपा ने बेरोजगारी के दलदल में युवाओं को धकेला।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनानें का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@लक्ष्मण कुमार चौधरी
यूपी के जौनपुर जिले के 73 लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह का चुनावी प्रचार प्रसार तेज़ हो गया है, बता दें कि समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी का तेज़ी के प्रचार प्रसार किया जा रहा है, समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज विधानसभा के अरसिया और सरायमोहद्दीनपुर बाजार में जनसभा को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। चुनाव की तारीखों के करीब आते ही अशोक सिंह ने चुनाव प्रचार को जोर पकड़ा दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक अशोक सिंह जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। 
अरसिया बाजार में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम याद आने लगते हैं, लेकिन राम सबके है और भगवान सब देखते है। गरीब जनता को लूटने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और बेरोजगारी के दलदल में युवाओं को झोंकने वाली NDA की सरकार का इस बार पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी ऐसा दिया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, ऐसे में जनता को अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है,इस बार जनता भ्रष्टाचारियों को जवाब देने के लिए तैयार है।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال