REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर समेत देश के वोटरों ने पार्टी को दिया आशीर्वाद, बीजेपी के घमंड को किया चकनाचूर- अशोक सिंह


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@संजय कुमार यादव जौनपुर
जौनपुर न्यूज़ : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर समाज के सभी वर्गों के साथ मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जौनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी का घमंड चकनाचूर कर दिया। जिले की जनता ने समाज विकास क्रांति पार्टी को वोट के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देकर जनता ने पार्टी और उसकी नीतियों में आस्था जता दी है।

मंगलवार दोपहर होटल सिद्धार्थ उपवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पत्रकार वार्ता का मकसद राजनीति नहीं बल्कि जौनपुर जिले के मतदाताओं का आभार जताना है। जनता ने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देकर नई राष्ट्रीय पार्टी, समाज विकास क्रांति पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से लड़ रहे उम्मीदवारों ने भी अच्छे वोट हासिल किए हैं। देश के अनेक प्रांतों में भी पार्टी की काफी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और देश के मतदाताओं ने पार्टी को मत देकर हमारी नीतियों और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त किया है। जनता का मिला आशीर्वाद हमारे लिए बेशकीमती तोहफा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि देश की जनता किसी की जागीर नहीं है। 400 पार का नारा देकर जनता को भ्रमित कर रही भारतीय जनता पार्टी को सही सबक सिखाया है। बीजेपी को 400 पार तो दूर बहुमत से भी काफी दूर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार का नारा बुलंद करने वाले बीजेपी के अहंकारी नेता अब सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। यह सुर गरीब, व्यापारी समेत समाज के सभी तबके की आवाज दबाने के कारण रातों रात बदल गए है। बीजेपी नहीं बल्कि जनता के वोट में ही यह ताकत है। सत्ता हासिल करने के लिए बनी बीजेपी अपने सहयोगियों को साथ लेकर ज्यादा दिन तक केंद्र में सरकार नहीं चला सकती है।

अशोक सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकी है। इसके लिए जनता के साथ ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में उनकी पार्टी विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कार्यकर्ता इसके लिए रात दिन एक कर मेहनत कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए वह विभिन्न राज्यों का दौरा कर संगठन के साथ मंथन करेंगे।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال