REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : दो थानाध्यक्षों की हुई विदाई लोगों ने की जमकर तारीफ़ें, एक क्राइम ब्रांच तो दूसरे को मिला खुटहन की जिम्मेदारी।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा सात निरीक्षक एवं सात उपनिरीक्षक का तबादला एक थाने से दूसरे थाने में किया गया,तो कुछ को उन्होंने लाइन हाज़िर भी किया।
इसी क्रम में खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक रहे संजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंप दिया है। खुटहन में कई महीनों से चार्ज पर रहे संजय वर्मा ने खुटहन में बेहद अच्छी तरीके से अपराध पर अंकुश लगाया हुआ था,यूं कहें कि अपराध कम हुए थे, आज लोग थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के विदाई समारोह में शामिल हुए, लोगों ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक फरियादियों का आदर सम्मान करते हुए उनके समस्याओं को सुनते थे, वहीँ दूसरी तरफ आज महराजगंज थाना प्रभारी रहे दिव्य प्रकाश सिंह जिन्हें पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने थाना खुटहन की जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी भी जमकर तारीफें हुई,लोग बढ़ चढ़कर विदाई समारोह में हिस्सा लिया, लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि महराजगंज में लगभग आठ माह से रह रहे दिव्य प्रकाश सिंह ने थाना क्षेत्र को अच्छे तरीके से संभाल रखा था,अपराध में काफ़ी गिरावट देखी गई। उन्हें लोगों ने तेज़ तर्रार थानाध्यक्ष कहते हुए तारीफ किया। अब जल्द ही थाना खुटहन में दिव्य प्रकाश सिंह अपने कार्यशैली से क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपना दिव्य प्रकाश फैलायेंगें।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال