REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहगंज जौनपुर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@मोहम्मद वाकिब स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 जुलाई को यानी कि रविवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मौके पर गुरुओं की पूजा का विधान है, जो लोग इस दौरान पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं, उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों के सम्मान और उन्हें गुरु दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु और गुरु तुल्य वरिष्ठजनों को मान-सम्मान देते हुए उनका आभार जरूर व्यक्त करना चाहिए। साथ ही जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें गुरु दक्षिणा देने का भी महत्व है।

इसी क्रम में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहगंज जौनपुर मे आज गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया, उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया,बहनों ने प्रतिभाग किया और विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने गुरु और शिष्य के बीच माली और बगीचे का उदाहरण देकर समझाया जिस प्रकार माली अपने पौधे का ध्यान रखता है उसी प्रकार गुरु भी अपने शिष्य की निगरानी करता है। गुरु को अपने शिष्यों के भविष्य की चिंता होती है।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال