REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : पौधारोपण के साथ- साथ उनकी देखभाल भी जरूरी, बताया पेड़ लगाने का महत्व : SDM शैलेन्द्र कुमार


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश-प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

शाहगंज न्यूज़:  यूपी के जौनपुर जिले के सबरहद गांव स्थित चांदतारा तालाब पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने पौधरोपण किया, उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन में वृक्षों का योगदान सबसे अहम है, एसडीएम ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है, पौधे वातावरण को शुद्ध रखते हैं, कार्बन डाई ऑक्साइड को प्राण वायु ऑक्सीजन में बदलते हैं, इनकी पत्तियों से पानी का वाष्पीकरण होता है,यह प्रक्रिया तापक्रम को बढ़ने नहीं देती अन्यथा तापमान काफी बढ़ सकता है। यही पत्तियां हवा के वेग को भी रोकने का
काम करती हैं, जिससे आंधी-तूफान नियंत्रित होते हैं। पेड़ों की पत्तियां ही आ‌र्द्रता यानी वातावरण में नमी बनाए रखती हैं। उप जिलाधिकारी ने आम जनमानस से आह्वान किया कि केवल पौधारोपण करना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उनकी सिंचाई और देखभाल भी जरूरी है। मौके पर कुल 250 पौधे लगाए गए। इस मौके पर  सीओ  अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, मंशाराम गुप्ता, अशोक सिंह, अक्षत अग्रहरि समेत गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال