REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : गौसपीर दरगाह में आई महिला ने चैन स्नैचिंग का लगाया आरोप, दो महिलाओं को भीड़ ने पकड़ा।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर दरगाह में बृहस्पतिवार को चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया है, एक महिला द्वारा 75 हजार रुपये की सोने की चैन खिंचने का आरोप लगाया गया है।
दी गई तहरीर के अनुस गायत्री देवी पत्नी लालचंद निवासी ग्राम मल्हनी बाजार ने थाना खुटहन में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोपहर करीब एक बजे गौसपीर दरगाह के गेट के पास जैसे ही पहुँची थी कि कुछ अज्ञात महिलाएं मिलकर धक्का दे दी, जब तक कि महिला कुछ समझ पाती तब तक उसके गले से चैन खींच लिया गया था, चैन खिंचने के बाद दो महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गई लेकिन शोर मचाने पर दो महिलायें पकड़ ली गई। पकड़ी गई महिलाएं ग्राम खपड़ा सरायमीर आज़मगढ़ की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि सोने की चैन की कीमत पचहत्तर हजार रुपये है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال