REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : समाज विकास क्रांति पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न, सक्रिय पदाधिकारियों का हुआ चयन।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की उपस्थिति में नगर के एक होटल में जिले की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी की नीतियों और पार्टी को मजबूत करने के साथ - साथ पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय सलाहकार जितेन्द्र सिंह (योग गुरु)और राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सतेन्द्र सिंह की मौजूदगी में कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चंद्रसेन सिंह और अखिल गुप्ता को जिला महासचिव, शमसेर अली और विनय यादव को जिला सचिव, मोहम्मद फजल को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, निसार अहमद को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, अमरेन्द्र श्रीवास्तव को आई टी सेल, नितेश कुमार प्रजापति को जिलासचिव युवा मोर्चा, उपेंद्र श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी, रेहान अहमद को विधानसभा अध्यक्ष जाफराबाद तथा सुभाष सिंह को जिला प्रभारी के पद पर चयन किया गया।

इस दौरान कार्यकारिणी की बैठक में अख्तर अली राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रमिक कल्याण समिति, आशीष तिवारी, भोला यादव, सुनील सिंह, सत्येन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन निसार अहमद और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फरहान हैदर रिजवी ने किया।


-
और नया पुराने

Powerd by

ads

 ------- ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال