REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : विभाग के तानाशाही रवैये के चलते नही कट रहा धान की फ़सल, खेत में फसल हो रहा बर्बाद।

(सांकेतिक ओरिजिनल तस्वीर)

न्यूज़ अब तक की सभी खबरें अब डेली हंट व गूगल न्यूज़ पर भी उपलब्ध है।
रिपोर्ट-@ लक्ष्मण कुमार चौधरी
यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में खेत में लटकता विद्युत प्रवाहित 11000 वोल्टेज तार धान की फसल को छू रहा है, जिसके चलते अभी तक धान की खेती की पूरी तरह से कटाई नही हुई थी, ग्रामीण भयभीत एवं परेशान है, शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, खुटहन विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) का फ़ोन लगाने पर नही उठता। थक हारकर महिला ने किसी तरह जान जोखिम में डालकर आज अपने धान की कटाई की है।
बता दें कि विद्युत उपखंड पिलकिछा (खुटहन) में कार्यरत बिजली विभाग के अधिकारी के तानाशाही रवैये के चलते अभी तक विधवा महिला अपने खेत में धान की कटाई पूरी तरह से नही कर पाई थी, जिसकी वजह से खेत में खड़ा धान नुकसान व झड़ रहा था, जिससे खेत की बोवाई समय से नही हो पाती। किसान हर तरह से मार झेल रहा है। पीड़ित महिला राधिका देवी पत्नी स्व. गुलाब यादव ने बताया कि धान के खेत में ग्यारह हजार वोल्टेज तार लटक धान की फसल को छू रहा था। पीड़िता ने जेई और अन्य विभागीय अधिकारियों से शिकायत की परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई, महिला छः माह से कार्यवाही के लिए चक्कर काट रही है। लेकिन तार अभी तक ऊपर नही किया गया। जबकि तार जानलेवा साबित हो रहा है। इसके पहले भी नीलगाय विद्युत तार की चपेट में आने से मर चुके हैं, फिर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आंखे नही खुल रही है। धान की फसल काटते समय विद्युत की चपेट में आने से किसान के परिवार के साथ अनहोनी हो सकती थी। गांव के अन्य लोग तार को इतना नीचे देख भयभीत है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता शाहगंज को भी शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ। थक हारकर महिला के द्वारा लाइट कटने पर किसी तरह धान की कटाई की गई।
यदि कोई भी अप्रिय घटना होती है तो क्या उसके जिम्मेदार अधिशाषी अभियंता एवं अवर अभियंता होंगें ?



-
और नया पुराने



 

Powerd by

ads

 -------आपके अपनो की ख़बरें, इसे भी पढ़ें-------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status